गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
के बीरेन्द्र।काराकाट (रोहतास)।रोहतास जिले के काराकाट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मौथा गांव में पासवान जाति के सम्मेलन में आयोजित वक्ताओं ने कहा कि पासवान जाति के लोगों को सत्ता में भागीदारी के लिए एकता बहुत जरूरी है।एकता के बल पर स्थानीय निकाय चुनाव से लेकर संसद तक अपने लोगों को भेजने में कामयाब होंगे।
मौथा पंचायत के पूर्व मुखिया बिनोद पासवान के अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन को संबोधित करते हुए एकाउंट अधिकारी गिरजाधारी पासवान एवं चेनारी विधानसभा के प्रत्याशी रहे मुंगेरी पासवान ने संयुक्त रूप से कहा कि अगर सत्ता में समुचित भागीदारी चाहिए तो एकता बहुत जरुरी है।वरना सभी राजनीतिक दल पासवान समुदाय को काटने में लगे हुए हैं। राम विलास पासवान के बाद देश में नेतृत्व की क्षमता कमजोर हुई है। जरूरत है कि हम अपनी चट्टानी एकता बरकरार रखते हुए पंचायत से लेकर संसद तक अपने लोगों को जिताने का काम करें।
वहीं बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के महामंत्री जनार्दन पासवान ने कहा कि बाबा चौहरमल के वंशजों को अपनी इतिहास दोहराने की जरूरत है।25 अप्रैल को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में होने वाले बाबा चौहरमल जय॔ती में भाग लेने की अपील करते हुए महामंत्री ने कहा कि पासवान जाति को अपनी इतिहास जानने एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने के लिए बड़ी संख्या में शामिल होने की जरूरत है।
इस सम्मेलन को रेलकर्मी व लेखक बीरेन्द्र पासवान, अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ रोहतास के वरिष्ठ नेता मुरली पासवान, अजय पासवान, प्रो शशिकांत पासवान, सुरेन्द्र आजाद, चंद्रमा पासवान, वकील पासवान, श्रीपति पासवान, कामेश्वर पासवान, जितेन्द्र पासवान, कमख्या पासवान, अनिल पासवान, भिखारी पासवान, रामजी पासवान, ददन पासवान, अजय पासवान, जयप्रकाश पासवान, बिनोद पासवान, रामबाबू पासवान, बादशाह पासवान ने भी सम्बोधित किया।
इस पासवान सम्मेलन के सभी अतिथियों को मौथा पंचायत के पूर्व मुखिया बिनोद पासवान के नेतृत्व में लोगो ने चादर और फ़ूल देकर सम्मानित किया गया ।जिसका संचालन राम पुलिस पासवान ने की।
