गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
डेहरी। रोहतास
रोहतास डिस्टिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर के तले फुटबॉल लीग मैच का आयोजन मथुरापुर फुटबॉल ग्राउंड में रामलीला आदर्श क्लब और नासरीगंज फुटबॉल क्लब के बीच आयोजित किया गया। जिसमें निर्णायक के रूप में पप्पू सोनी और सहयोग कर्ता के रूप में छोटू और मनोज यादव थे। अधिवक्ता मनोज अज्ञानी व रामडीहरा पैक्स के पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों से अधिवक्ता मनोज अज्ञानी ने कहा कि खेल को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए। डेहरी-डालमियानगर खिलाड़ियों की धरती रही है, और खेल प्रेमियों के लिए उनका योगदान हमेशा रहेगा। मैच काफी संघर्ष और रोमांचकारी रहा। वही ऑफिशियल पदाधिकारी के रूप में अनिल कुमार वर्मा लेरूवा थे। मध्यांतर तक रामलीला आदर्श क्लब 20 की बढ़त बना चुकी थी। हेड से प्रीतम ने गोल दागा। दूसरा गोल 25 मिनट में सरकार ने गोल किया और खेल के आखिरी समय में राम देवरा के प्रीतम कुमार ने अपने टीम के लिए तीसरा और अपना दूसरा गोल दागा बताते चलें कि रोहतास डिस्टिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बैनर तले चल रहे फुटबॉल प्रतियोगिता रोहतास जिला के 3 शहरों में आयोजित की जा रही है। बुधवार का मैच डालमियानगर और नोखा के बीच होगा।
