के बीरेन्द्र। डेहरी (रोहतास)।नौहट्टा में पदस्थापित शिक्षिका संगीता विश्वकर्मा के साथ छेड़छाड़ तथा दुर्व्यवहार करने वाले नौहट्टा प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गौरी शंकर सिंह को बर्खास्त कर तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज अनुसूचित जाति, अनुसूचित कर्मचारी संघ डेहरी अनुमंडल के बैनर तले संघ के अध्यक्ष शंशाक शेखर पासवान के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने कैंडिल मार्च का आयोजन किया।
अम्बेडकर चौक से डेहरी थाना चौक तक हुए इस विशाल कैंडिल मार्च को संबोधित करते हुए शंशाक शेखर पासवान ने किया कि उक्त शिक्षा पदाधिकारी के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति थाना में केश दर्ज होने के बाद भी उचित करवाई नहीं होना चिंता का विषय है। इस कैंडिल मार्च के माध्यम से संघ प्रशासन और पुलिस को हम आगाह करते हैं कि यथाश्रीघ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को बर्खास्त कर गिरफ्तार नहीं किया गया है तो संघ बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगी।वहीं संघ के उपाध्यक्ष सह पुलिस मेंस एसोसिएशन के मंत्री जनार्दन पासवान ने कहा कि केस संख्या 114/20 दर्ज होने के बाद भी चरित्रहीन बीईओ के खिलाफ करवाई करते हुए शिक्षिका को इंसाफ नहीं मिली तो संघ इस घोर अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा और इंसाफ के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।
इस कैंडिल मार्च में पीडित शिक्षिका संगीता विश्वकर्मा, मुरली पासवान, शशि कुमार, सुनील कुमार, अजय पासवान, छोटेलाल राम,अरुण पासवान,नीलम देवी, धनंजय कुमार, शिवशंकर राम,प्रभु विश्वकर्मा, प्रियरंजन कुमार, रामायण पासवान, वीरेन्द्र कुमार सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।
