गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी डालमियानगर में प्रस्तावित रेल माल डिब्बा मरम्मत कारखाना स्थल का आज रेलामंत्रालय की अनुवांशिक इकाई राइट्स के उप महाप्रबंधक राजेश कटोरिया ने निरीक्षण किया ।तथा पुराने रोहतास इंडस्ट्रीज के भूमि को समतलीकरण कर जल्द से जल्द सौपने का निर्देश दिया ताकि रेलवे अपने प्रोजेक्ट का कार्य प्रारम्भ कर सके ।कार्य एजेंसी को कोरोना संक्रमण के कारण 31 जनवरी तक कार्य एजेंसी को भूमि को समतलीकरण करने का निर्देश दिया है ।
उप महाप्रबन्धक श्री कटोरिया नई दिल्ली से आज यहां पहुचे स्थानीय रेल अधिकारियो के साथ डालमियानगर स्थित रेल कारखानों के लिए प्रस्तावित रोहतास इंडस्ट्रीज पहुचे ।जहां कार्य एजेंसी के प्रतिनधि चिनार स्टील सिंगमेंट प्राइवेट कंपनी लि .के साइट इंचार्ज कमलेश मित्तल व प्रभाशंकर ओझा ने उनका स्वागत किया ।उन्होंने साइट निरीक्षण के उपरांत कबाड़ हटाने, कुछ जगहों पर पड़े मलवे व भूमि को समतलीकरण कराने का निर्देश दिया ।
श्री कटोरिया ने कहा जल्द समतलीकरण कर सूचना देने को कही ताकि रेलवे अपने प्रोजेक्ट पर कार्य प्रारम्भ कर सके ।
डालमियानगर में रेल बैगन कारखाना लगाने को ले पार्टवाईज टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है । प्रथम चरण के रेल बैगन मरम्मत कारखाना के ब्लास्टेड ट्रैक का टेंडर गत वर्ष 28 मई को खुला है ।
राईइट्स के उप महाप्रबन्धक राजेश कटोरिया ने बताया कि रेल बैगन मरम्मत कारखाना के निर्माण को ले पार्टवाइज निविदा की जा रही है ।जिसमे रेल बैगन मरम्मत कारखाना में बैलेस्टिक ट्रैक की आपूर्ति व रेल बैगन कारखाना में ट्रैक बिछाने को टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।33 करोड़ 81 लाख की लागत से इसका निर्माण 12 महीने में पूरी होगी । रेल बैगन मरम्मत कारखाना तक रेल पटरी बिछाने का टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो गई है ।
इसके निर्माण पर लगभग 10 करोड़ की लागत आएगी ।
रेल बैगन मरम्मत कारखाना में हार्डवेअर व सॉफ्टवेअर की आपूर्ति ,कमीशनिंग समेत ड्राइंग ऑफिस की स्थापना के लिए भी 1 करोड़ 91 लाख 70 हजार की निविदा की जा चुकी है ।
मौके पर डेहरी आन सोन के रेल बैगन व कैरेज बिभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एस एम सिंह ,व आई एन सिंह , रेलवे ,राइट्स व कबाड़ हटाने वाले एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद थे।

