डेहरी/ डालमियानगर
आज दिन मंगलवार को वार्ड नंबर के स्टार टाइप में निशुल्क एक दिवसीय नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन होगा। यह आयोजन वार्ड पार्षद रितेश कुमार व निर्माण नेत्रालय साईं आंख अस्पताल (सासाराम) की मदद से स्टार टाइप के आई ब्लॉक में सुबह 11:00 बजे से आयोजित होगा। जिसमें चित्रकूट से आए जाने-माने नेत्र विशेषज्ञ व सर्जन डॉ अरविंद कुमार के द्वारा नेत्र परीक्षण किया जाएगा। वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद रितेश कुमार व कैंप के ऑर्गेनाइजर ने बताया कि नेत्र रोगियों को यस आई सी एस विधि से भी नेत्र बनाने की व्यवस्था होगी। कैंप लगाकर मोतियाबिंद का ऑपरेशन मात्र ₹2400 में होगा। जिसमें रोगियों को आने-जाने एवं खाने का भी खर्चा दिया जाएगा।
