डेहरी ऑन सोन से गया तथा डीडीयू जंक्शन के बीच आज से मेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू।


गौतम कुमार की रिपोर्ट ;- 

डेहरी, दैनिक यात्रियों सहित स्थानीय स्तर पर कम दूरी की यात्रा करने में आम लोगों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए गया एवं डेहरी ऑन सोन के बीच तथा डेहरी ऑन सोन एवं पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू) के बीच आज दिन मंगलवार से मेमू ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया । 

डीडीयू रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह जनसंपर्क अधिकारी मो इक़बाल ने बताया कि दिनांक 12.01.2021 से गाड़ी संख्या 03691/03692 गया-डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन तथा गाड़ी संख्या 03693/03694 डेहरी ऑन सोन-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-डेहरी ऑन सोन मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का दैनिक परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। 


गाड़ी संख्या 03691 गया- डेहरी ऑन सोन मेमू पैसेंजर ट्रेन 7:20 बजे गया जंक्शन से खुलकर 9:30 बजे डेहरी ऑन सोन स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में 03692 डेहरी ऑन सोन-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 18:30 बजे डेहरी ऑन सोन से खुलकर 20:50 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। मार्ग में उपर्युक्त दोनों ट्रेनों का कष्ठा, परैया, गुरारू, इस्माइलपुर, रफीगंज, देव रोड, जाखिम, बघोई कुसा, फेसर, देवरिया कुरहमा नरेश हाल्ट, अनुग्रह नारायण रोड, चिरैला पौथु, सोननगर स्टेशनों पर भी ठहराव होगा। 

इसके अतिरिक्त 12.01.2021 से ही गाड़ी संख्या 03693/03694 डेहरी ऑन सोन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन(डीडीयू)-डेहरी ऑन सोन मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का दैनिक परिचालन प्रारंभ किया जाएगा। गाड़ी संख्या 03693 डेहरी ऑन सोन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन डेहरी ऑन सोन से 9:35 बजे खुलकर 12:40 बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 03694 पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-डेहरी ऑन सोन मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से 15:30 बजे चलकर 18:25 बजे डेहरी ऑन सोन पहुंचेगी। मार्ग में उपर्युक्त दोनों ट्रेनों का पहलेजा हॉल्ट, करवंदिया, सासाराम, कुम्हऊ, शिव सागर रोड, खुर्माबाद रोड, कुदरा, पुसौली, मुठानी, भभुआ रोड, दुर्गावती, धनेछा, कर्मनाशा, सैयदराजा, चंदौली मझवार, गंजख्वाजा स्टेशनों पर भी ठहराव होगा।

जनसंपर्क अधिकारी मो इक़बाल ने कहा कि गया-डीडीयू रेलखंड पर इन मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रारंभ होने से आम यात्रियों को स्थानीय स्तर पर कम दूरी की त्वरित यात्रा करने में काफी सुविधा होगी। इन मेमू स्पेशल ट्रेनों में यात्रा के दौरान COVID-19 से बचाव एवं इसकी रोकथाम हेतु जारी दिशा निर्देशों का पालन करना आवश्यक होगा ।