कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट;-
डेहरी डालमियानगर दूसरे दिन क्रिकेट नगर चैंपियनशिप में वार्ड नंबर 6 व वार्ड नंबर 9 में कड़ा व दोस्ताना मुकाबला देखने को मिला। दूसरे दिन का खेल लगभग 12 बजे प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम मैच के अंपायर सोनू पांडे एवं विकास कुमार छोटू ने वार्ड नंबर 6 के कप्तान गौरव उपाध्याय व वार्ड नंबर 9 के कप्तान अंकित कुमार केडी को बुलाकर टॉस किया। वार्ड नंबर 9 ने टॉस जीतकर वार्ड नंबर 6 को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। दोनों टीमों के कप्तान ने हाथ मिलाकर खेल प्रारंभ किया। वार्ड नंबर 6 के खिलाड़ियों ने खेलते हुए 15 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाया तथा वार्ड नंबर 9 को जीत के लिए 174 रन का लक्ष्य दिया। जिसमें सबसे अधिक रन धोनी नामक खिलाड़ी ने बनाया। वह 47 रन मात्र 23 बॉल खेल कर बना दिया। जिससे खेल का पूरा नक्शा ही गया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वार्ड नंबर 9 ने ठोस शुरुआत की। लेकिन पांचवे ओवर से विकेट का पतन प्रारंभ हो गया। जिससे वार्ड नंबर 9 की पूरी टीम लड़खड़ा गई और अंतिम विकेट व अंतिम बॉल तक केवल 106 रन ही बना पाई। जिससे वार्ड नंबर 9 इस मैच में 67 रन से पराजित हुई। इसके बाद हिमांशु फाउंडेशन के कार्यकारी अध्यक्ष डॉक्टर ओपी आनंद ने बताया कि, तीसरे दिन अर्थात मंगलवार का मुकाबला वार्ड नंबर 1 बनाम वार्ड नंबर 8 होगा। मौके पर क्रिकेट प्रेमी, नगर की जनता, पत्रकार बंधु तथा नगर चैंपियनशिप के सभी सदस्य गण थे,
