पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने अपराध नियंत्रण ,यातायात तथा विधि व्यवस्था जन समस्याओं के निराकरण हेतु पैदल गश्ती


गौतम कुमार की रिपोर्ट ;- 

डेहरी रोहताश  देर शाम स्वयं पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने अपराध नियंत्रण ,यातायात  तथा विधि व्यवस्था  जन समस्याओं के निराकरण हेतु डेहरी के पाली रोड, थाना चौक स्टेशन रोड व अन्य स्थानों पर पैदल गश्त किया। इस दौरान एसपी का पैदल गस्ती शहर में चर्चा का विषय बना रहा। एसपी ने बताया कि सभी थानों द्वारा नियमित वाहन गश्ती की जायेगी । सभी थानाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जिले के सभी शहरी क्षेत्रो में बुधवार को खास कर भीड़-भाड़ वाले इलाकों मार्केट एरिया में अधिक से अधिक पैदल गश्त करे । आज से पूरे जिले में प्रारम्भ किया गया है और पूरी जिले के मार्केट तथा सभी शहरी क्षेत्र में पैदल गस्ती किया गया है सभी को व थानाध्यक्षो को निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक खास कर के शाम वक्त जिस समय आम लोगो की शख़्या ज्यादा होती है साथ ही उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था , यातायात तथा जन समस्याओं के निराकरण हेतु सभी पुलिस पदाधिकारी को आदेशित किया गया है कि अधिक से अधिक पैदल गश्ती करेंगे तथा रोको टोको अभियान भी चलाएंगे, वाहन चेकिंग भी करेंगे तथा जनता के साथ संवाद कर के जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। विशेष रूप से सप्ताह के एक दिन सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी शाम में अपने अपने क्षेत्र के मार्किट/शहरी क्षेत्र में गश्ती करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही साथ रोको टोको अभियान भी चलाएंगे, वाहन चेकिंग भी करेंगे तथा जनता के साथ संवाद कर के जनता की समस्याओं का निराकरण भी करेंगे।सड़को पे उस वक़्त सघन वाहन जांच एवं पैदल गस्त करे।अपराध पर लगाम लगाने, अपराध कर्मियों में भय पैदा करने एवं बेहतर पुलिसिंग के लिए अब पैदल गस्ती अभियान की शुरुआत की जा रही है। जिसमे प्रत्येक  शाम 4 बजे से 6 बजे तक पुलिस गश्ती पैदल अभियान शुरू किया गया है। डेहरी नगर थाना में नगर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, अकोढ़ीगोला में सर्किल इंसपेक्टर देवराज राय, दरिहट में थानाध्यक्ष अनिल कुमार, डालमियानगर में थानाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त किया।