कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट;-
डेहरी डालमियानगर ग्रामीण एस एन बी बुधवार को डेहरी अनुमंडल कार्यालय में भूमि विवाद संबंधित मामलों के लेकर बैठक की गई, अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एएसपी संजय कुमार, की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में डिहरी अनुमंडल के सभी अंचल अधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित हुए, सभी अंचल अधिकारियो एवं थानाध्यक्षो से भूमि विवाद सम्बंधित मामलो के निष्पादन की समीक्षा की गई|
डिहरी 1, तिलौथू 3,रोहतास 3,नौहट्टा4 अखोडी गोला 3 विवाद में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा विधि सम्मत कार्रवाई करने का निदेश दिया गया,
