कूड़ा कचरा डंप करने से दुर्गंध एवं काफी संख्या में मक्खी मच्छरों का प्रकोप


 गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी  प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने डेहरी  डालमियानगर नगर परिषद के सभापति एवं कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर इंद्रपुरी क्षेत्र के बड़ीहा शंकरपुर महादलित बस्ती के पास कूड़ा कचरा डंप करने से आ रहे दुर्गंध एवं काफी संख्या में मक्खी मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाने से आसपास गांव के लोगों के पास गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है बुधवार को भाजपा नेता आनंद पांडे ने देहरी नगर पालिका के चेयरमैन विशाखा सिंह को पत्र लिखकर आसपास गांव में शीघ्र कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने की मांग की है इस संबंध में चेयरमैन ने बताया कि आवेदन को संबंधित अधिकारी के पास नियमानुसार कार्रवाई हेतु भेज दिया गया वही कार्यपालक अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि आनंद पांडे के आवेदन को गंभीरता से लिया गया है वहां बहुत जल्द कर्मियों को दवा छिड़काव हेतु आदेश दिया गया है  नगर पालिका के जमीन की बाउंड्री की जाएगी ताकि आसपास रहने वाले ग्रामीणों को परेशानी ना हो सके