सोननगर फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में अम्बा एक गोल से जीत की हासिल



मयंक कुमार की  रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- एस एस स्पोर्टिंग क्लब सोननगर के द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को सोननगर के मैदान में सम्पन्न हुआ। मैच का उदघाटन नबीनगर के विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह ,डॉ धर्मेंद्र सिंह, डॉ चंदन कुमार प्रदेश सचिव राजद के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर कर किया गया। अम्बा एवं चोरबड्डी आलमपुर के बीच मैच खेला गया। जिसमें पेनल्टी कर अम्बा ने एक गोल से जीत हासिल कि। विधायक डब्ल्यू सिंह ने कहा कि खेल से आपसी सौहार्द व प्रेम बढ़ता है। यह वो खेल है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से स्वस्थ और अच्छा बनाता है। यह मनोरंजन का महान स्रोत है, जो शरीर और मन को तरोताजा करता है। खेल व्यक्ति को दैनिक जीवन की सामान्य समस्याओं का सामना करने में मदद करता है। फुटबॉल दो टीमों के बीच बाहर मैदान में खेले जाने वाला खेल है, जिसे आउटडोर खेल भी कहा जाता है। अम्बा के जीती टीम को शील्ड देकर सम्मानित किया एवं बधाईयां दी। इस अवसर पर राजद  प्रखंड अध्यक्ष अनिल टाइगर राजद अध्यक्ष, सतीश सिंह पूर्व मुखिया, चंदन कुमार,जितेंद्र पासवान, गुड्डू डेकोरेटर, पप्पू कुमार,अरुण कुमार सिंह,मनोज कुमार सिंह उपस्थित रहे।मैदान में दर्शकों की भारी उपस्थिति रही।