मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-
गोह(औरंगाबाद):- देवकुंड थाना से पूर्व दिशा की ओर पुल में शनिवार को एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने गिर गई जिसमें चार लोग जख्मी हो गए।स्थानीय लोगो के सहयोग से जख्मियों के निजी किलिनीक में भर्ती कराया गया जहां के चिकित्सकों ने दो की हालत को गम्भीर देखते हुए बाहर रेफर कर दिया है।सूचना पर पहुँचे पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जाता है कि अरवल जिले के बासाटांड निवासी रामानुज सिंह के पुत्र गौतम कुमार अपने स्कार्पियो पर सवार होकर गांव के ही उमा कुमार के साथ देवकुंड बाजार करने आया था।सब्जी मार्केट से लौटने के दौरान ज्योही पुल के पास पहुचे की अनियंत्रित होकर स्कार्पियो पुल के नीचे गिर गई। जिसके चपेट में आने से पुल के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे भगवानपुर गांव निवासी रामदयाल यादव व पीडहो गांव निवासी रमेश सिंह उसके चपेट में आकर पुल में गिर कर जख्मी हो गये।इस घटना में चार लोग जख्मी हो गए।जख्मियों को स्थानीय किलिनीक में भर्ती कराया गया जहां के चिकित्सकों ने रामदयाल यादव व रमेश सिंह को पटना रेफर कर दिया गया है।वही स्कार्पियो पर सवार गौतम व उमा को औरंगाबाद रेफर किया गया है।
