कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट -
डेहरी डालमियानगर डेहरी पुलिस ने शनिवार की देर शाम को मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया, थानाध्यक्ष चद्रशेखर गुप्ता ने बताया कि 2019 मे गोपी बिगहा गांव में मारपीट के आरोपी मोती यादव काफी समय से फरार चल रहा था, उसे गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में भेज दिया गया,
👉 इद्रपुरी पुलिस ने 75 लिटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, एक बाइक जप्त, डालमियानगर इद्रपुरी पुलिस ने शनिवार की देर शाम को थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान 75 लिटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया, एक बाइक को जप्त किया गया, थानाध्यक्ष सरफराज हुसैन ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान तिलौथू से बाइक पर 75 लिटर महुआ शराब ला रहे थे, मौके से दबोचे गए शराब धंधेबाज रोहतास थाना क्षेत्र के अकबर पुर निवासी मनोज कुमार, तिलौथू थाना क्षेत्र के साबरी मुहल्ले के निवासी सैराज आलम को साथ एक बाइक पल्सर जिसका न0 बीआर 26 एल 7203 को जप्त कर दोनों धंधेबाज को रविवार को जेल भेज दिया गया,