श्री राम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के तहत रविवार को चकनहा पंचायत के बड़ीहा गांव में देहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने घर-घर घूम कर श्रद्धालु भक्तों से अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए कूपन देते हुए सहयोग राशि प्राप्त किया इस अवसर पर हरिद्वार से आए भागवत कथा वाचक पंडित बसंत नारायण शास्त्री ने हारमोनियम बजाकर सबका मन मोह लिया भाजपा नेता श्री पांडे ने श्री राम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दीप जलाकर आरती किया ग्रामीणों को समझाते हुए भाजपा नेता प्यारेलाल ओझा ने कहा कि राम भक्तों ने 492 वर्षों तक संघर्ष किया है जिसमें 400000 भक्तों ने बलिदान दिया है न्यायालयों की लंबी प्रक्रिया के बाद उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय पीठ ने 9 नवंबर 2019 को सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए कहा कि 14000 वर्ग फीट भूमि श्री राम लाला की है भारत सरकार ने 5 फरवरी 2020 को 70 एकड़ भूमि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को सौंप दिया एवं 5 अगस्त 2020 को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन किया वही आनंद पांडे ने बताते हुए कहा कि श्री राम 14 वर्षों तक नंगे पैर वन में घूमे जटायु को भी पिता का सम्मान दिया असुरों का विनाश कर आतंकवाद का नाश किया अंत में दान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहां सभी लोगों को पुण्य प्राप्ति हेतु दान अवश्य देनी चाहिए मौके पर भाजपा आईटी सेल के प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे, दिवाकर भार्गव, शशि पांडे, अक्षय पांडे, रवि प्रकाश, शैलेश कुमार पांडे, राजेंद्र पांडे, रमेश तिवारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे
