दो दिवसीय नगर मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी


गौतम कुमार की रिपोर्ट ;- 

डेहरी दो दिवसीय नगर मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूर्व विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह  के आवास पर डेहरी नगर भाजपा कार्यकर्ताओं की एक विशेष बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने किया मुख्य अतिथि के  रूप में जिला के महामंत्री शशि भूषण प्रसाद एवं इंजीनियर सतनारायण सिंह  कार्यक्रम प्रभारी अखिलेश सिंह किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी उपस्थित हुए अखिलेश सिंह ने बताया कि डेहरी नगर में प्रशिक्षण शिविर का समय 11 एवं 12 फरवरी को दिया है नगर में होने वाले दो दिवसीय नगर मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में 80  से अधिक कार्यकर्ताओं का रहना अनिवार्य है इसके अलावा 20 नए लोगों को प्रशिक्षण में शामिल करना जरूरी है मौके पर नगर महामंत्री कुंवर सिंह प्रभात शेखर सिंह नगर मंत्री भोला लाल दास  पुतुल सोनी गुड्डू विश्वकर्मा नगर उपाध्यक्ष राजीव सिंह सुनील पाठक शशि शेखर सिंह व्यवसायिक प्रकोष्ठ के विजय गुप्ता वीर बसंत लाल रंजीत मालाकार संदीप कुमार गट्टू धनंजय शर्मा अजय मेहता  दिलीप गुप्ता इत्यादि लोग मौजूद थे संजय गुप्ता ने बताया देहरी नगर मंडल का प्रशिक्षण शिविर को इतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारी की जाएगी तथा नगर के सभी पदाधिकारी एवं महिला पदाधिकारी भी इस प्रशिक्षण शिविर में भाग  लेंगे