सड़क हादसे नियंत्रण को लेकर परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान


 मयंक कुमार की  रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं सड़क हादसे पर नियंत्रण को लेकर परिवहन विभाग द्वारा हर साल जनवरी के दूसरे सप्ताह में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है,लेकिन इस साल सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के अनुसार 18 जनवरी से 17 फरवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्देश दिया है। यह जानकारी देते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि जारी निर्देश के तहत जिले में हर सप्ताह अलग-अलग कार्यक्रमों के साथ लोगों को यातायात नियमों से प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान शनिवार को भी डीटीओ के नेतृत्व में एसडीएम प्रदीप कुमार, एसडीपीओ अनूप कुमार, सीओ बसंत कुमार राय, थानाध्यक्ष राजकुमार व अन्य अधिकारियों की टीम के द्वारा परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में बारूण में अभियान चलाया गया। जिसमें नाबालिग के द्वारा वाहन न चलाने व वाहनों के कागजात से सम्बंधित लेकर अभियान चलाया गया। जिस दौरान लोगो को जागरूक भी किया गया। इस जांच अभियान में कई वाहनों को जांच किया गया। जिसमें लगभग पचास हजार से अधिक राशि राजस्व वसूली की गयी। ऐसे ही लगातार प्रतिदिन अभियान चलाया जाएगा।