गौतम कुमार की रिपोर्ट ;
डेहरी प्रखंड के पहलेजा शक्ति केंद्र पर भाजपा युवा मोर्चा प्रखंड कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह ने किया मुख्य अतिथि के रूप में जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद एवं विजय सिंह उपस्थित हुए कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिला अध्यक्ष पंकज सिंह ने कहा की आगामी 12 जनवरी 2021 को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर पूरे जिले से भाजयुमो के कार्यकर्ता 500 की संख्या में मोटरसाइकिल जुलूस निकाल कर पायलट बाबा सासाराम आएंगे इसमें प्रत्येक प्रखंड अध्यक्ष को अपने अपने क्षेत्र से मोटरसाइकिल के साथ कार्यकर्ताओं को आने का टास्क दिया गया है मौके पर डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, भाजयुमो के जिला मंत्री चंदन चौबे, अरविंद दुबे, निरंजन सिंह, किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गौतम संजय सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो के प्रखंड महामंत्री संतोष सिंह ने किया

