अवैध शराब बिक्री पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री एवं डीआईजी को पत्र लिखकर किया विरोध प्रदर्शन


  कमलेश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट ;- 

डेहरी डालमियानगर के गंगौली पंचायत के गंगौली गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर दलित मोर्चा के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान दर्जनों दलित पुरुष एवं महिलाये मौजूद थी। विरोध प्रदर्शन में मौजूद विपिन प्रसाद शाहाबादी जो दलित सद्भावना मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि गंगौली गांव में सरेआम शराब की बिक्री हो रही है। जिससे बड़े संख्या में गांव के युवक देसी शराब की चपेट में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव के पास में ही नहर के पास बड़ी संख्या में शराब धंधेबाज देसी शराब का निर्माण कर गांव में लाकर बेचते हैं। कार्यवाही के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने बताया कि प्रशासन के आने के बाद शराब कारोबारी फरार हो जाते हैं तथा प्रशासन जैसे ही जाती है, वह फिर सक्रिय हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि, ग्रामीणों द्वारा प्रशासन को सूचना देने के नाम पर शराब माफिया ग्रामीणों को धमकाते भी हैं। साथ ही उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक शराब का कोई भी धंधेबाज नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने प्रशासन के कार्रवाई पर भी संशय व्यक्त किया तथा कहा कि, तत्काल ठोस कार्रवाई नहीं हुआ तो वह जिलाधिकारी का घेराव करेंगे। विरोध प्रदर्शन में उपस्थित बैजंती देवी ने कहा कि, हमारे गांव गंगौली में शराब विक्रेता एवं शराबी हर मोड़ पर मौजूद मिल जाएंगे। उन्होंने प्रशासनिक कार्रवाई को दिखावापन मानते हुए कहा कि, आज गांव के बाहर निकलने में भी डर लगता है। शराबीयो का मनोबल इतना बड़ा हुआ है कि, वे मां बहन को भी नहीं पहचानते हैं। किसी को कुछ भी बोल देते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं वरीय पदाधिकारी से गुहार लगाई कि यथाशीघ्र उचित कार्रवाई की जाए। जिससे हमारे बच्चे सुरक्षित रहे तथा नशे की चपेट से दूर रह सके। वहीं उपस्थित पप्पू पासवान ने स्थानीय थाना पर आरोप लगाते हुए कहा कि, थाना प्रभारी को सूचना देने के बाद भी वह कार्यवाही नहीं करते। कोई ना कोई बहाना बनाकर टाल देते हैं तथा कहते हैं कि, मेरे पास केवल इतना ही काम नहीं है। वहीं उपस्थित शोभा देवी ने बताया कि अभी हाल में ही इसी गांव में एक 12 वर्षीय बच्ची का रेप कर हत्या कर दी गई थी। उस रेप व हत्या में भी हत्यारा शराब के नशे में चूर था, उपस्थित सभी ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री तथा वरीय पदाधिकारियों से गुहार लगाया कि, यथाशीघ्र शराब विक्रेता को चिन्हित कर कार्यवाही की जाए। जिससे गांव के बच्चे इस दलदल में फंसने से बच सकें। साथ ही मुख्यमंत्री जी का सपना, शराब मुक्त बिहार बन सके। मौके पर पप्पू पासवान, मदन पासवान, विपिन प्रसाद शाहाबादी, शेषनाथ पासवान, वैजयंती देवी, कमला देवी, शोभा देवी, रीना देवी, सुनील यादव, दीनदयाल पासवान, मनोज सिंह, मदन पासवान इत्यादि दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे,