नगर चैंपियन ट्रॉफी में तीसरे दिन वार्ड नंबर 1 व वार्ड नंबर 9 के बीच हुई


 

बाबा  की  रिपोर्ट ;-

डेहरी/ डालमियानगर 

आज डालमियानगर के फुटबॉल ग्राउंड में तीसरे दिन के नगर चैंपियन ट्रॉफी में वार्ड नंबर 1 वार्ड नंबर 8 में मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला 12:00 बजे से प्रारंभ हुआ। आज के मैच के मुख्य अतिथि अशोक भारद्वाज प्रदेश प्रवक्ता राजद थे। सर्व प्रथम उन्होंने मैदान पर आकर दोनों पक्ष के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अशोक भारद्वाज के साथ परिचय प्राप्त करने के क्रम में डॉक्टर ओपी आनंद, शिव प्रसाद सिंह, रणधीर सिन्हा तथा रवि शेखर उपस्थित थे। सभी लोगों ने फुल व माला से राजद प्रदेश प्रवक्ता का स्वागत किया। राजद प्रदेश प्रवक्ता ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि, जिस प्रकार समाज के सभी वर्ग से मिलकर टीम का निर्माण होता है तथा पूरे मैच में एक टीम जद्दोजहद कर लक्ष्य की प्राप्ति करने का पूरा प्रयास करती है, ठीक उसी प्रकार समाज में सभी वर्गों को एकसाथ मिलकर नगर, जिला, राज्य तथा देश का नाम ऊंचा करना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि, डालमियानगर का फुटबॉल ग्राउंड हिमांशु फाउंडेशन और बाबा वीर कुवर क्लब के चलते आज भी सुरक्षित है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, वर्तमान सरकार की उदासीनता के कारण राज्य के सभी खेल मैदान बर्बाद हो चुके हैं। इसके बाद मैच के अंपायर हनी कुमार एवं रितेश कुमार ने दोनों टीमों के कप्तान राजू कुमार एवं नवनीत कुमार के साथ मैदान पर आए। दोनों टीमों के बीच टॉस हुआ। वार्ड नंबर आठ के कप्तान नवनीत कुमार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। प्रथम पाली में वार्ड नंबर 1 के खिलाड़ियों ने बैटिंग करते हुए 15 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 113 रन बनाए। जिसमें वार्ड नंबर 1 के ऑलराउंडर ऋषि कुमार ने 25 बॉल खेल कर 39 रन की जोरदार पारी खेली। मैच के अंतिम समय में खेल केवल औपचारिकता ही बच गई थी क्योंकि वार्ड नंबर आठ के खिलाड़ियों ने 9 विकेट पर 75 रन ही बनाया। जिससे वार्ड नंबर 1 विजई घोषित हुआ। मैच के सह संयोजक रोहित कुमार उर्फ सोनू पांडेय ने बताया कि चौथे दिन का मैच वार्ड नंबर 16 बनाम वार्ड नंबर 18 होगा। आज के मैच के ऑनलाइन स्कोरर केडी सिंह एवं मैच वक्ता गौरव कुमार थे। मौके पर डॉक्टर ओपी आनंद, रवि शेखर, अंकुर, गौरव,मानस पाठक, प्रिंस के साथ सैकड़ों दर्शक एवं क्रिकेट प्रेमी उपलब्ध थे।