मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बारूण नगर इकाई का पुनर्गठन किया गया। सबसे पहले युवा के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के तस्वीर पर मालार्पण किया गया एवं परिषद गीत गाकर शुरुआत किया गया। नगर इकाई पुनर्गठन में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीत कुमार मेहता शामिल हुए। इसमें कुछ छात्रों को विद्यार्थी परिषद नगर इकाई में दायित्व दिया गया, जिसमे नगर अध्यक्ष रंजन कुमार,नगर मंत्री विकास कुमार,नगर सह मंत्री प्रकाश कुमार,सोनू कुमार,कुंदन कुमार,किशन कुमार,छात्रा प्रमुख अंजलि पांडेय,छात्रा सह प्रमुख ज्योत्स्ना कुमारी,फिरदोश खातून,अंजलि प्रकाश,एस एफ डी प्रमुख मुकेश कुमार,सह प्रमुख नितेश कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार को दायित्व दिया गया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीत मेहता ,एवं ज्ञान रंजन ने सभी दायित्वधारियों को मालार्पण कर स्वागत किया एवं शुभकामना दिया।संजीत कुमार ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार अपने रचनात्मक एवं आंदोलनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से हमेशा छात्र हित, राष्ट्र हित के लिए कार्य करती है। इस अवसर पर पूर्व नगर मंत्री अभिमन्यु पांडेय ,राहुल कुमार उपस्थित रहें।
