डेहरी डालमियानगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया मुहल्ला स्थित आंटी डिस गली वार्ड नंबर 18 के निवासी संजीत कुमार पासवान को रात मे अपने घर जाते समय मुहल्ले के ही अनिल कुमार, पप्पू कुमार व शत्रुधन कुमार के द्वारा उसका रास्ता रोक कर जाति सूचक गालिया दी गई . इसका विरोध करने पर उसे मारापीटा गया साथ ही चाकु भी मारा गया जिस कारण उसकी पंजरी मे चोट भी आई है ,पीड़ित ने इस संबंध मे एससी एसटी थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराया है . थानाध्यक्ष राम निरोहा राम ने बताया मामले कि जांच कि जा रही है
