बारूण(औरंगाबाद):-बारूण थाना क्षेत्र के खजूरी फार्म के समीप पेट्रोल पंप के पास से एक देशी पिस्टल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े हुए युवक की पहचान पड़रिया के आकाश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को थाना क्षेत्र के खजूरी फार्म स्तिथ इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप के पास कुछ युवक चारपहिया से सवार होकर हल्ला हंगामा कर रहे थे। वही पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ गाली गलौज भी कर रहे थे। जिसकी सूचना बारूण थाना को मिली। सूचना के आलोक में जैसे ही पुलिस पहुंची ,वैसे ही पुलिस को देख कर दो लोग फरार हो गए वही एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पकड़े हुए युवक की पहचान पड़रिया के आकाश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पेट्रोल पंप के कर्मियों के द्वारा सूचना मिली कि कुछ लोग शोर गुल कर रहे है। जिसकी सूचना पर जाने के बाद एक को गिरफ्तार किया गया। जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से एक देशी पिस्टल को बरामद किया गया।
