निगरानी टीम के हत्थे चढ़े गोह थानाध्यक्ष


 

मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-

गोह(औरंगाबाद) :- औरंगाबाद जिले के गोह थानाध्यक्ष डॉ.मनोज कुमार निगरानी के हत्थे उस समय चढ गए। जब वे ट्रक चलवाने के नाम पर एक व्यक्ति से ₹30 हजार रुपये घूस ले रहे थे। जानकारी देते हुए विजिलेंस डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौआर ने बताया कि देवकुंड थानाक्षेत्र के रायपुर बंधवा गांव निवासी ग्रीश कुमार ने गोह थानाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।जिसने बताया गया था कि मेरा ट्रक चलता है जिसके एवज में थानाध्यक्ष प्रत्येक माह 30 हजार रुपये लेते हैं।

मामले की जांच और कार्रवाई की जिम्मेवारी डीएसपी सुरेंद्र कुमार मौआर को दी गई। डीएसपी ने अपने सहयोगी प्रशिक्षु डीएसपी अरुणोदय पांडे ,इंस्पेक्टर मिथिलेश जायसवाल , इंस्पेक्टर सुशील कुमार यादव व इंस्पेक्टर सत्येंद्र राम के साथ सब इंस्पेक्टर गणेश कुमार ,संजय कुमार चतुर्वेदी, धर्मवीर सिंह ,मणिकांत सिंह ,व मोहम्मद समिम खान के साथ गठित टीम के द्वारा जांच के दौरान जाल बिछाया और थानाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार को थाना परिसर में ही उक्त ब्यक्ति से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर पटना ले गई।