ईसीआरकेयू रेलकर्मियों के सबसे बड़े हितैषी:- एस एम सिंह


 

गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी,। रेलवे द्वारा मान्यता प्राप्त रेल संग़ठन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी युनियन ही रेलकर्मियों के सबसे बड़े हितैषी संग़ठन है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन व ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी युनियन ने हमेशा रेलकर्मियों के हितों  के लिए संघर्ष किया और सदैव आपके अधिकारी की रक्षा के लिए कटिबद्ध है। उक्त बातें ईसीआरकेयू के द्वारा आयोजित युवा तथा महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सीनियर सेक्शन इंजीनियर एस एम सिंह ने  कहीँ। 

उन्होंने युवा तथा महिला रेलकर्मियों को अपनी चट्टानी एकता बरकरार रखने की अपील करते हुए कहा कि आपकी एकता के बल पर केन्द्र सरकार को श्रमिकों के खिलाफ बनाई गई नियम वापस लेने होंगे। वही सम्मेलन के बतौर वशिष्ठ अतिथि सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ईसीआरकेयू को अब युवाओं के हाथों में नेतृत्व की बागडोर देनी होगी। क्योंकि वगैरह युवा रेलकर्मियों के केन्द्र सरकार के निजीकरण तथा निगमीकरण नीतियों को कुचलना मुश्किल है। उन्होंने युवा तथा महिला रेलकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि ईसीआरकेयू युवा जोश के साथ संघर्ष की नई गाथा लिखेगी। इस सम्मेलन को ईसीआरकेयू के डेहरी शाखा सचिव एस पी सिंह, युवा ईसीआरकेयू के नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष नवीन मिश्रा, रितेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर आई एन सिंह, युवा अध्यक्ष प्रमोद रंजन तिवारी, रेवती रमण, राम प्रवेश कुमार, शमशाद हुसैन, बीरेन्द्र कुमार, देव कुमार राम,मृदुला सिंह, ए के सिंहा सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। समारोह कि अध्यक्ष ईसीआरकेयू डेहरी शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष वीर हरेन्द्र सिंह ने की तथा संचालन लेखक, समाजसेवी व वरिष्ठ रेलकर्मी बीरेन्द्र पासवान ने किया। इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे।

 ईसीआरकेयू के युवा तथा महिला ईकाई का हुआ गठन। 

ईसीआरकेयू डेहरी के शाखा द्वारा आज 101सदस्यी युवा शाखा का गठन किया गया। जिसमें प्रमोद रंजन तिवारी अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष नवीन मिश्रा, रितेश कुमार, उपाध्यक्ष संजय मंडल, रेवती रमण, रवि मेनन,अनिल पाल,अमोल यादव, सहायक सचिव प्रमोद यादव, राम प्रवेश कुमार, बीरेन्द्र कुमार, अमरेश कुमार, कुमार रंजन, नीरज तिवारी, अजीत कुमार,रविकांत कुमार गुप्ता, गुंजन कुमार, इंद्रभूषण कुमार, अजित जेम्स, संयुक्त सचिव अविनाश कुमार, उदय प्रसाद, विश्वनाथ कुमार, अविनेश आर्यन,विकास कुमार सहित कुल 101पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत किए गए हैं।

 मृदुला बनी महिला ईकाई की अध्यक्षा। 

ईसीआरकेयू डेहरी शाखा मृदुला कुमारी सहित 21सदस्यीय समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मृदुला कुमारी, सचिव नीलम कुमारी, कार्यकारी अध्यक्ष संगीता कुमारी, उपाध्यक्ष रम्भा देवी,ज्योति कुमारी, संयुक्त सचिव सविता कुमारी, सहायक सचिव अनीता देवी,सहायक सचिव मंजू कुमारी इंलाजीति किंडू,सुशील देवी,कोषाध्यक्ष वरीता देवी सहित कुल 21सदस्यीय समिति का गठन किया गया है