दीपराज की रिपोर्ट ;-
डेहरी/ रोहतास
शहर का मशहूर सामाजिक संस्थान जय भारती सेवा संस्थान ने आज प्रखंड स्तरीय कंबल का वितरण किया। जिसमें लगभग 400 असहायो एवं गरीबों को कंबल का वितरण किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वीडियो अरुण कुमार व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख पूनम देवी थी। कार्यक्रम के प्रारंभ में वीडियो अरुण कुमार ने कहा कि, ब्लॉक के सभी गरीब एवं असहायो को जय भारतीय सेवा संस्थान की तरफ से कंबल का वितरण कर एक अनोखा काम किया गया है। जिससे इस कड़कड़ाती ठंड में गरीब एवं असहायो को काफी राहत मिलेगी। इसके उपरांत जय भारती सेवा संस्थान के सचिव विनय मिश्र उर्फ विनय बाबा व वीडियो अरुण कुमार के द्वारा 400 गरीबों को कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीब एवं असहाय लोगों ने कहा कि, जय भारती सेवा संस्थान का कंबल वितरण करना बहुत ही सराहनीय कार्य है। इस कंबल वितरण से इस कड़कड़ाती ठंड में हम गरीबों को काफी राहत मिलेगी। वहीं उपस्थित ब्लाक प्रमुख पूनम देवी ने कहा कि, जय भारती सेवा संस्थान द्वारा हर वर्ष जिला स्तरीय कंबल का वितरण किया जाता है। जो एक अनूठा कदम है। इस कदम का पूरे जिले के लोग काफी सराहना भी करते रहे हैं। आशा है, जय भारती सेवा संस्थान प्रतिवर्ष अपने कार्यों को इसी प्रकार निष्पादित करता रहेगा। कंबल वितरण के उपरांत शहर के वरिष्ठ एवं बुद्धिजीवी पत्रकारों को भी कंबल देकर सम्मानित किया गया। जिसमें दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे। कंबल वितरण समारोह के आदेश लेते समय एसपी आशीष भारती ने कोविड-19 प्रोटोकॉल को पूर्ण रुप से पालन करते हुए, कंबल वितरण का आदेश जय भारती सेवा संस्थान को पहले ही दे दिया गया था तथा इस प्रकार के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामना भी एसपी आशीष भारती के द्वारा दिया गया था। वहीं उपस्थित जय भारती सेवा संस्थान के सचिव विनय मिश्र उर्फ विनय बाबा ने कहा कि, असहायों एवं गरीबों के बीच कंबल वितरण कर, काफी सुकून मिला है। समाज के सभी वर्गों को मिलजुल कर इस कार्यों को करना चाहिए। जिससे समाज के पिछड़े वर्ग भी आगे आकर समाज में अपना स्थान प्राप्त कर आगे बढ़ सकें। मौके पर मुन्ना पाण्डेय, डब्बू जी, सोनु कुमार, चीकू, छोटू, धनजय पांडेय, सुदर्शन उपाध्याय, प्रियंका, सावित्री, अरुण शर्मा, बब्बल कश्यप, महफूज अंसारी, पीर मोहमद, राजेश पांडेय, छोटी, प्रिया, मुन्ना कसेरा, दारा सिंह, बैजनाथ, जोखन चन्द्रवंशी इत्यादि दर्जनों लोग मौजूद थे।
