ईसीआरकेयू के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत।

गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी (बिहार)।रेलवे द्वारा मान्यता प्राप्त रेल संग़ठन ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी युनियन के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के पीएनएम प्रभारी  मिथिलेश कुमार का  डीडीयू पहुचने पर ईसीआरकेयू के डीडीयू शाखा वन के सचिव श्री राम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों रेलकर्मियों ने   फ़ूल-माला के साथ  भव्य स्वागत किया।तथा केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के सम्मान में शाखा कार्यालय मे एक सभा का आयोजन किया गया। 

इस सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए ईसीआरकेयू के पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष डी पी यादव ने कहा कि ईसीआरकेयू के केन्द्रीय महामंत्री एस  एन पी श्रीवास्तव,केन्द्रीय अध्यक्ष डी के पांडेय तथा लोकप्रिय केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सहडीडीयू रेल मंडल पीएनएम प्रभारी मिथिलेश कुमार ने जिस तरंह श्री राम सिंह जैसे तेजतर्रार युवा नेता को डीडीयू रेल मंडल के प्रेम का सदस्य मनोनित कर डीडीयू शाखा वन के रेलकर्मियों तथा यूनियन से  जुडे लोगों  को सम्मानित करने का काम किया है, बह बेहद ही प्रशंसनीय है। इस तरंह के फैसलों से ईसीआरकेयू का चट्टानी एकता सदैव बरकरार रहेगी और मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि आने वाले समय इसी चट्टानी एकता के बल पर मान्यता के लिए  होने वाले चुनाव में ईसीआरकेयू पूरे जोन में  विजयी पताका फहराने में कामयाब होगा। वहीं अपने भव्य स्वागत से गदगद केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि ईसीआरकेयू का वर्तमान नेतृत्व सबको लेकर चलने में विश्वास करता है। चुनावी प्रक्रिया यूनियन के आंतरिक लोकतंत्र की खुशबू है। इसे कोई मतभेद या मनभेद के  नजरो से नहीं देखना चाहिए। यूनियन सबका है और सबके लिए है। हम सब तो केवल  सेवक की भूमिका में हैं। उन्होंने रेलकर्मियों से आह्वान किया कि केन्द्र सरकार की नीयत श्रमिकों के प्रति ठीक नहीं हैं, हमें अपने अधिकारों के लिए बड़ी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने की जरूरत है। हम अपनी चट्टानी एकता के बल पर हमेशा सरकार को घुटने के बल पर चलने को मजबूर किया है और आगे भी सरकार की तानाशाही को ध्वस्त करेंगे।

समारोह का संचालन करते हुए डीडीयू वन शाखा के सचिव श्री राम सिंह ने डीडीयू रेल मंडल के प्रेम समूह सदस्य बनाएं जाने पर केन्द्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर राकेश कुमार राय, गुलाम सिपटैन, सलिम दुर्रानी, अनिल कुमार, जफर अली, युसी मौर्य, दनिश औझा,जे पी सिंह, के डी यादव,चंदन कुमार, उतम कुमार, ओमप्रकाश यादव,सुनील रावत,त्रीभूवन कुशवाहा,रंजन कुमार वर्मा सहित हजारों की संख्या यूनियन से जुडे रेलकर्मी उपस्थित थे।