गौतम कुमार ,कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी पड़ाव मैदान में आज डालमियानगर गुरुवार को डेहरी पड़ाव मैदान दानापुर छावनी की भूमि , से होता था लाखों की कमाई, ब्रिटिश काल के समय से पडाव मैदान जाना जाता था 19 एकड़ भूमि पर यहां के दबंगों द्वारा बरसों से भूमि पर झुग्गी झोपड़ी से लेकर आलीशान मकान तक का निर्माण कर अवैध तरीके से रहते आ रहे थे, यह भूमि कैसर ए हिंद दानापुर छावनी है इस भूमि पर दगो दबंगों का कब्जा वर्षों से चला आ रहा है डिफेंस दानापुर छावनी के अधिकारियों द्वारा झुग्गी झोपड़ी से लेकर आलीशान मकान पर नोटिस पर नोटिस दिया जा रहा था कि आप लोग यह अतिक्रमण हटा ले लेकिन दबंगों द्वारा नोटिस का नजरअंदाज करते चले आ रहे थे, जब दानापुर छावनी के अधिकारियों के निर्देश पर डिफेंस के एडीओ बीके श्रीवास्तव, एसडीओ रंजीत कुमार ,रुपेश कुमार, अतुल कुमार , राजेश कुमार, समेत कई अधिकारियों के नेतृत्व में अतिक्रमण अभियान आज चौथा दिन चला और जब तक चलता रहेगा जब तक डिफेंस की भूमि पूरी तरह से अतिक्रमणकारियों के कब्जे से मुक्त नहीं हो जाता है , तब तक अभियान जारी रहेगा , इस भूमि पर दबंगों द्वारा अवैध उगाही बरसों से करते चले आ रहे थे, अतिक्रमण हटाओ अभियान में पोकलेन मशीन जेसीबी मशीन के द्वारा अब दबंगों के मकानों पर चलाया जा रहा है, मौके पर डेहरी अनुमंडल पदाधिकारी सुनील कुमार, ए एसपी संजय कुमार, डीसीएलआर श्वेता मिश्रा , अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, डेहरी नगर कार्यपालक पदाधिकारी सुनील कुमार, समेत कई अधिकारी मौजूद थे,
डेहरी पडाव मैदान में चल रहे अतिक्रमण। हटाओ अभियान के दौरान पौकलेन मशीन के चालक बाल बाल बचा, बताया जाता हैं कि सब्जी मंडी दुर्गा मंदिर के पास छत के दिवार गिर जाने के पौकलेन चालक सत्या कुमार सहयोगी दोनों को माँ दुर्गा ने बालबाल बचाइ,.लोगों की जुटी भीड मे लोगों ने बताया कि माँ भवानी कृपा से चालक और उसके सहयोगी बच गया,
चालक, सत्या कुमार, सहयोगी भाई जगतानंद कुमार, इद्रपुरी थाना क्षेत्र के चकनवा निवासी बताया जाता हैं, नगर परिषद के पदाधिकारियों द्वारा माइक से पचार प्रचार किया गया है कि राझामंत्रालय के आदेशानुसार की भूमि पर अतिक्रमण अभियान चलाया जा रहा है, आप लोग जर्जर मकान को खाली कर दे , प्रशासन की जिम्मेवारी नही होगी,
