गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
डेहरी प्रखंड के बराव कला गांव के काली मंदिर परिसर में सोमवार को भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने किया मुख्य अतिथि जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद उपस्थित हुए सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात आए हुए सभी अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि आगामी 4 फरवरी से 14 फरवरी 2021 तक मंडल प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम सभी मंडलों में करना है एवं 11 फरवरी 2021 को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि के अवसर पर सभी शक्ति केंद्रों पर समर्पण दिवस मनाना है वहीं भाजपा नेता प्यारेलाल ओझा ने बूथ अध्यक्षों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को बताते हुए कहा कि 31 जनवरी को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक शक्ति केंद्रों पर टेलीविजन अथवा स्क्रीन टच मोबाइल से सुनने का कार्य करें साथ ही राम जन्मभूमि निर्माण सहयोग निधि में सभी लोग बढ़-चढ़कर भागीदार बने मौके पर भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिन्हा, मंडल प्रभारी परमहंस सिंह, महामंत्री सोनू सिंह, किसान मोर्चा के जिला मंत्री अजय पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, सरपंच संजय सिंह किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गौतम संजय सिंह, भाजयुमो के प्रखंड अध्यक्ष रवि सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश सिंह, डॉ ओम प्रकाश, अनिल सिंह, अरविंद सिंह, समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन प्रखंड महामंत्री उदय कुशवाहा ने किया
