श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के नगर कार्यालय का उद्घाटन

गौतम कुमार की रिपोर्ट -


 डेहरी स्थित मर्हषी मेही आश्रम अम्बेडकर चौक में वैदिक आरती पूजन से हुआ। जगद् गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रंगनाथाचार्य प्रांत मार्गदर्शक मंडल सदस्य, स्वामी रंगनाथाचार्य जीयर, मनोज जी क्षेत्रीय शारीरीक प्रमुख, त्रितिज सिंह प्रचार प्रसार प्रमुख, गोपी कुमार अभियान प्रमुख ने संपन्न किया। श्रीराम चित्र पर फुल माला अर्पण कर आरती पूजा कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। संघ विचार, विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल, मातृशक्ति, भाजपा परिवार के सभी प्रमुख कार्यकर्ताओं ने फुल अर्पण पर आशिर्वाद लिया। इस अवसर पर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रंगनाथाचार्य ने कहा कि 15 जनवरी से प्रारंभ होने वाले निधि समर्पण अभियान में अधिक से अधिक जन सहभगिता हो इसके लिए सामूहिक प्रयास करना होगा। आरएसएस के मनोज कुमार क्षेत्रीय शारीरीक प्रमुख ने कहा कि श्रीराम मंदिर निर्माण प्रत्येक हिन्दु की भावनाओं से जुड़ा है। अभियान के माध्यम से प्रत्येक हिन्दू के मन से यह भावना उत्पन्न हो कि राम मंदिर निर्माण में उनका भी योगदान है। गोपी कुमार अभियान प्रमुख ने बताया कि मकर संक्रांति 15 जनवरी से प्रारंभ होने वाले अभियान 27 फरवरी तक सम्पन्न के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जिले से लेकर बस्ती स्तर तक की टोलियां बन गई हैं। डेहरी डालमियानगर के इस पावन धरती पर प्रत्येक घरो पर जा जा कर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधी समर्पण योगदान लेना है। प्रांत कार्यालय उद्घाटन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद् धर्म प्रसार जिला प्रमुख भोला चौहान, विश्व हिन्दू परिषद् नगर मंत्री धर्मवीर सिंह, बजरंग दल नगर संयोजक दीपक दास, बजरंग दल गौरक्षा प्रमुख रणधीर कुमार, मातृशक्ति संयोजिका डॉ० दिव्या सिन्हा, बजरंग दल अख,ाड़ा प्रमुख नीरज कुमार, बजरंग दल बेरकप ग्राम संयोजक हीरो सिंह, बजरंग दल नगर सह-संयोजक मनीष कुमार, वार्ड 10 संयोजक चंदन सिंह, पूर्व विधायक ई० सत्यनारायण सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, विधार्थी परिषद् यश उपध्याय, बजरंग दल अकोढ़ी गोला संयोजक विकाश कुमार रौशन कुमार, अनुराग कुमार, हेमंत कुमार आदि शामिल रहे।