अनुमंडल अस्पताल में कोविड-19 वैक्सीन का पहला खेप

गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

डेहरी। अनुमंडल अस्पताल में आज एक सौ स्वास्थ्य कर्मियों को  लगेगा कोरोना वैक्सीन का टीकाकोरोना वैक्सीन को सुरक्षित रखने के अनुमंडल अस्पताल में बनाया गया कोल्ड चेन

कोविड-19 वैक्सीन का पहला खेत शुक्रवार की शाम अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे जहां चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्साह पूर्वक वैक्सीन वाहन का स्वागत किया। वैक्सीन बॉक्स को रखकर स्वास्थ्य कर्मियों ने पूजा किया। तथा शहर में एक जागरूकता रैली निकालकर वैक्सीन के प्रति लोगों को जागरूक किया। शनिवार को अनुमंडल अस्पताल व पीएचसी के कुल 100 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगेगा।  अस्पताल उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ निर्मला सिंह, डॉ अनुज चौधरी डॉ अपर्णा समेत कई चिकित्सा चिकित्सा कर्मियों ने उत्साह पूर्वक स्वागत किया। चिकित्सकों के अनुसार वैक्सीन के लिए चार वैक्सीन ऑफिसर की तैनाती की गई है। कुल एक सौ कर्मियों को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। सर्वप्रथम सभी कर्मियों को दिन में 10:30 बजे तक अनुमंडल अस्पताल के मुख्य द्वार से प्रवेश कराया जाएगा। जहां प्रतीक्षालय में उन्हें बैठाया जाएगा। और बारी बारी से वैक्सीन रूम में एक-एक कर्मियों को वैक्सीन दिया जाएगा। वैक्सीन देने के उपरांत आधे घंटे तक के लिए वैक्सीन लेने वाले कर्मी को ऑब्जरवेशन रूम में रखा जाएगा। वैक्सीन को सुरक्षित रखने के लिए विभाग द्वारा अनुमंडल अस्पताल को फ्रीज भी उपलब्ध कराया गया है। दो से आठ सेंटीग्रेड पर वैक्सीन को रखा जाएगा। संभावना जताई जा रही है, कि एक सप्ताह के अंदर आम लोगों के लिए भी वैक्सीन देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टीकाकरण अभियान के दिन वैक्सिन नहीं दिया जाएगा। वैक्सीन आने पर स्वागत करने वालों में यूनिसेफ के संजय कुमार अनुपम, मनोज कुमार, एएनएम बबीता कुमारी, चित्रलेखा कुमारी समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।