नगर चैंपियन ट्रॉफी के पांचवे दिन खेल में किया गया विस्तार



दीपराज की रिपोर्ट ;-

जूनियर व सीनियर का अलग-अलग हुआ मैच जूनियर के मैच में वार्ड 16 वी व सीनियर के मैच में वार्ड नंबर 2 विजई रहा

डेहरी/डालमियानगर 

आज खेल के पांचवे दिन नगर चैंपिनशिप का विस्तार हो गया। जिसमें जूनियर व सीनियर खिलाड़ियों ने अलग-अलग भाग लिया। बताते चलें कि, अभी तक यह मैच केवल सीनियर खिलाड़ी ही खेल रहे थे। लेकिन आज से जूनियर खिलाड़ी भी इस मैच में आगाज किए। जूनियर खिलाड़ियों को सम्मिलित करने के बाद लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।  प्रथम पाली में जूनियर विंग्स ने मैच खेला। जूनियर विंग मे वार्ड16 A और वार्ड16 B के बीच मैच का भिड़ंत हुआ। जिसमे वार्ड 16 B की टीम विजयी रही।

तदोपरांत सीनियर के टूर्नामेंट में वार्ड 2 और वार्ड 3 के बीच मैच हुआ। मैच  प्रारंभ से पहले कमिटी के अध्यक्ष व अधिवक्ता रवि शेखर, महासचिव रणधीर सिन्हा, तकनीकी सलाहकार सुनील शरद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उसके बाद अंपायर शिशिर और मुन्ना जी के द्वारा वार्ड 3 और वार्ड 2 के कैप्टन को मैदान पर बुलाकर टॉस करवाया गया। जिसमें वार्ड 3 ने टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन वार्ड 3 की बल्लेबाजी कुछ खास नही रही। 15 ओवर में मात्र 41 रन के निजी स्कोर पर पूरी टीम की बल्लेबाजी बिखर गई। उसके बाद जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वार्ड 2 की टीम भी लड़खड़ाती नजर आई। लेकिन उन्होंने 6 विकेट खोकर, किसी प्रकार अपने लक्ष्य को हासिल किया और यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। कमिटी के प्रवक्ता आकाश कुमार ने बताया कि, कल का मैच वार्ड नं0 12 बनाम वार्ड नं0 14 के बीच होगा। आज का ऑनलाइन मैच स्कोरर केडी व मैच प्रवक्ता गौरव उपाध्याय थे। मौके पर कमेटी के सदस्यों के अलावे क्रिकेट प्रेमी एवं उपस्थित सैकड़ों नागरिक थे।