कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;-
डेहरी डालमियानगर एस टी रोहतास विकास विद्यालय पुर्नवासी बिगहा डालमियानगर में 72 वा गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन हुआ। जिसमें सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी व छात्रों ने व्यक्तिगत दूरी एवं मास्क के तहत झंडोत्तोलन में भाग लिया।
झंडोत्तोलन का कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुआ। जिसमें विद्यालय के सचिव श्री सूबेदार त्रिपाठी ने झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। उपस्थित कुछ बच्चों ने तालियों एवं नारे के जयघोष के साथ जन-गण-मन गीत गाकर उपस्थित सभी लोगों में देश भक्ति भावनाओं को भर दिया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित शिक्षाविद एवं पूर्व प्रोफेसर ने देशभक्ति कविता "भारत भूमि तुझे प्रणाम" गाकर उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। इसके उपरांत विद्यालय के सचिव श्री सूबेदार त्रिपाठी ने संविधान के प्रारूप तथा संविधान सभा के गठन एवं प्रस्तावना को विस्तृत पूर्वक उपस्थित सभी लोगों को बताया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक एवं अंग्रेजी के शिक्षाविद राजेंद्र मेहता ने अंग्रेजी एवं हिंदी की विशेषताओं को बताते हुए उपस्थित सभी लोगों को प्रेम एवं सद्भावना का पाठ पढ़ाया। विद्यालय के वरिष्ठ विज्ञान के शिक्षक कुंदन श्रीवास्तव ने विज्ञान एवं संविधान के गठजोड़ को बताते हुए लोगों को संविधान का पूर्ण रुप से पालन कर देश को आगे ले जाने की बात कही। इस कार्यक्रम में सभी शिक्षकों ने अपनी अपनी बातों को रखा। कुछ शिक्षकों ने महामारी की भयंकरता को व्यक्त करते हुए सरकार एवं प्रशासन द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को मिठाईयां खिलाकर अभिवादन किया गया। उपस्थित कुछ बच्चो ने 10 माह बाद स्कूल आने पर खुशी जाहिर की। मौके पर प्रधानाचार्य अशोक कुमार त्रिपाठी, अंकित श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, नंदकिशोर गुप्ता, मदन मोहन मिश्र, रेमी खत्री, रीता डे, संजू सिन्हा इत्यादि दर्जनों शिक्षक मौजूद थे,
