जय भारती सेवा संस्थान ने किया कंबल, वस्त्र वितरण किया,


  कमलेश मिश्रा की रिपोर्ट ;- 

डेहरी डालमियानगर   

जिले का प्रसिद्ध सामाजिक संस्थान जय भारती सेवा संस्थान ने मथुरी पुल के समीप गरीब व असहाय लोगों में लगभग एक सौ  कंबल व दर्जनों गर्म कपड़े का वितरण किया। कंबल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह थे,  जय भारती सेवा संस्थान के सचिव विनय मिश्र ने कहा कि, गरीब एवं असहायों के बीच कंबल का वितरण कर मुझे काफी सुकून मिल रहा है। क्योंकि इस कड़कड़ाते ठंड में घर के अंदर रहने वाले लोग भी स्वयं को काफी असहाय महसूस कर रहे हैं। यह लोग तो खुले मैदान में झुग्गी झोपड़ी लगाकर किसी प्रकार से जीवन बसर करते हैं तो, इस ठंड के मौसम में उनकी स्थिति कैसी होगी, इस कंबल के वितरण से जरूर ही उनको कुछ राहत मिलेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि, कंबल वितरण समारोह जिला स्तरीय होगा, प्रारंभ मथुरी पुल से किया गया है, वही कंबल वितरण समारोह के मुख्य अतिथि डेहरी वीडियो अरुण कुमार ने कहा कि, यदि सभी लोग इस प्रकार से असहाय एवं गरीबों की कुछ मदद कर दे तो, इससे सभी असहायो को मदद मिलेगी। कंबल वितरण समारोह में बहुत सारे गरीब एवं असहाय वर्ग के लोगों को कंबल के साथ-साथ स्वेटर, शर्ट, पैंट इत्यादि गर्म कपड़ा भी वितरित किया गया। इन कपड़े व कंबल को प्राप्त कर गरीब एवं असहाय वर्ग के लोग काफी प्रसन्नचित्त नजर आए। कुछ लाभुक ने कहा कि, इस प्राप्त गर्म कपड़े से हम सभी लोगों को अवश्य ही इस कड़कड़ाती ठंड से राहत मिलेगी। मौके पर सुनील कुमार सिंह, विवेक रंजन, विभूति कुमार, लालजी सिंह, मधु सिंह, सपना सिंह, छोटी पांडे, डब्लू पांडे, मुन्ना पांडे इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थे,