डेहरी। एक दैनिक अखबार के पत्रकार मदन कुमार का आज तारबंगला मोड़ पर स्थानीय लोगों और दुकानदार संघ ने उनके 54वें जन्मदिन पर एक सभा का आयोजन कर तथा केक काटकर बधाई दी।
इस अवसर पर बिहार पुलिस मेंस एसोसिएशन के महामंत्री जनार्दन पासवान ने कहा कि पत्रकार समाज के प्रहरी होते हैं। आज चौथा स्तंभ के कारण ही लोकतंत्र जिंदा है। वरना मतलब परस राजनीति और परिवारवाद के कारण लोकतंत्र खतरे में पड़ते दिखाई देता है। पत्रकार ढेरों मुसीबतों को झेलकर भी समाज का मार्गदर्शन करते रहते हैं और हर ख़बर से हमें आगाह करते हैं। इसलिए समाज का फर्ज बनता है कि ऐसे लोगों का हम सम्मान करें। इस अवसर पर हिल सीटी के डायरेक्टर संजय पासवान, सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेन्द्र प्रताप सिंह, लेखक, रेलकर्मी व समाजसेवी बीरेन्द्र पासवान, दैनिक जागरण , मुना पासवान, अजय पासवान, दुकानदार संघ के अध्यक्ष ललन यादव उर्फ गदर सिंह, अधिवक्ता मुटूर पांडेय, राजेन्द्र चौधरी, शक्ति सिंह, राजेश कुमार सहित कई लोगों ने पत्रकार मदन को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
