अपराध उन्मूलन एवं लंबित मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर बारूण थाना में निरीक्षक ने किया गया निरीक्षण


 मयंक  कुमार की रिपोर्ट ;-

बारूण(औरंगाबाद):- अपराध उन्मूलन एवं लंबित मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर जिले के बारूण थाना परिसर में शुक्रवार को मुफसिल अंचल पुलिस निरीक्षक एसबी शरण की अध्यक्षता में विशेष समीक्षा बैठक की गई। मौके पर पुलिस निरीक्षक श्री शरण ने समीक्षा बैठक के उपरांत थानाध्यक्ष राजकुमार को निर्देश देते हुए कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने में कोई कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने असमाजिक तत्वो गतिविधियाें पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है। सभी थाना के पुलिस पदाधिकारी व जवानों को मुस्तैदी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन निस्वार्थ भावना के साथ करने का निर्देश दिया।  साथ ही निर्देश देते हुए कहा कि थाना में पड़े लंबित मामले के निपटारे में तेजी लाये,गस्ती में कमी नहीं आने दे, पुलिस और पब्लिक के बीच मित्रता का माहौल स्थापित करें,थाना प्रभारी व पुलिसकर्मी आम जनता से मित्रवत व्यवहार बनाकर चलें, जिससे क्षेत्र में पुलिस के प्रति आमजनों में सहयोगात्मक माहौल बनी रहे।