मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- विद्युत चोरी रोकने के लिए विद्युत विभाग की तरफ से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बाद भी चोरी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसे रोकने के लिए घरों में मीटर लगाया जा रहा है, जिससे लोग बिजली चोरी करना बंद कर दें। फिर भी लोगों में बिजली चोरी का मोह नहीं जा रहा है। जांच टीम ने गुरूवार को कई जगहों पर औचक छापेमारी कर दो उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ लिया। चोरी करने वालों के खिलाफ बिजली विभाग अधिकारियों ने जम्होर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। छापामारी दल में विद्युत कार्यपालक अभियंता एसटीएफ विद्युत आपूर्ति अंचल औरंगाबाद के पंकज कुमार, सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बारूण के उज्जवल कुमार, कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति टेंगरा के अजीत कुमार रंजन, कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार ने शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर होने वाली बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बारूण के उज्जवल कुमार ने बताया कि गुरुवार को चलाए गए अभियान में जम्होर थाना क्षेत्र के बड़वा गांव विधुत तार को मिटर से बाईपास कर चोरी करते हुए मनोज मिस्त्री को पकड़ा जिसपर सरकार की 21359 रूपैय का राजस्व का क्षति को लेकर जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दुसरे तरफ जम्होर थाना क्षेत्र के ही विशुन बिगहा गांव के निवासी रामजन्म मेहता को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा व राजस्व की क्षति के रूप में 21300 का जुर्माना लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। कहा कि सभी चोरी करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। बिजली चोरी पकड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जाएगा।
