मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- बारूण थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहो पर शुक्रवार को वाहन जाँच अभियान चलाया गया। सर्किल इंस्पेक्टर एसबी शरण व थानाध्यक्ष राजकुमार के निर्देश पर सघन वाहन चेकिंग अभियान में प्रत्येक मोड़ पर चलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान बारूण थाना क्षेत्र के केशव मोड, बारूण बाजार के सड़क पर चलाया गया।इस अभियान के तहत छोटी गाड़ी एवं बड़ी गाडियो की भी जांच की गई। जांच के क्रम में छोटी गाड़ी एवं बड़ी गाड़ी से लगभग छ: हजार रुपये जुर्माना वसुल कर छोड़ा दिया गया। छोटी गाड़ियों की डिक्की एवं बड़ी गाड़ियों में भी मौजूद सामानों के बारे में जानकारी ली गई और जांच किया गया। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान थाना पुलिस दलबल के साथ मौजूद रही।
