मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-
औरंगाबाद:- सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष आशिका सिंह ने आज एक प्रेस बयान जारी करके अपना आक्रोश विश्वविद्यालय प्रशासन के ऊपर जाहिर किया। छात्रसंघ अध्यक्ष आशिका सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की छात्र-छात्राओं के प्रति असंवेदनशील नजरिया और असंवेदनशील कार्य मुझे बार-बार मजबूर कर रही है कि विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ छात्र आंदोलन को उग्र करूं। कई बार विनती और आग्रह करने के बावजूद भी सीट बढ़ने के सवाल पर विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा केवल दिलासा ही दिलाया जा रहा है।
परंतु मैं आज यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि हजारों छात्र स्नातक में नामांकन से वंचित रह गए और ओ दर दर भटकने पर मजबूर हैं। अगर जल्द से जल्द सीट नहीं बढ़ता है और छात्र छात्राओं को इसी तरीके से परेशानियां झेलनी पड़ी तो मैं विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य हो जाऊंगी।
औरंगाबाद के छात्र-छात्राओं ने मुझ पर भरोसा दिखाकर बड़ी उम्मीद के साथ मुझे छात्र संघ का अध्यक्ष बनाया था ताकि मैं छात्र छात्राओं की समस्याओं को समाप्त कर सकूं और मैं निरंतर इसके लिए प्रयासरत भी हूं और अगर विश्वविद्यालय या महाविद्यालय किसी भी तरह का समस्या छात्र-छात्राओं की शिक्षा ग्रहण करने के क्षेत्र में उत्पन्न करती है तो वह मेरे बर्दाश्त के बाहर है। वर्तमान समय में मुझे भरोसा है कि जल्द से जल्द सीट बढ़ेगा अन्यथा में सभी छात्र छात्राओं के साथ आंदोलन के लिए पूरी तरीके से तैयार हूं।
