पूमरे के प्रधान सीएमडी ने डेहरी स्टेशन का किया औचक निरीक्षण।



गौतम कुमार की रिपोर्ट ;- 

 के.बीरेन्द्र /डेहरी। पूर्व मध्य रेल हाजीपुर  के प्रधान मुख्य चिकित्सा  निदेशक  डॉ पी के सरदार ने डेहरी आन सोन  स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।  उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर स्थित एआरएमई स्केल -2 भवन,  डिप्टी एसएस कार्यालय में स्थित फर्स्ट एड बॉक्स तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विभिन्न उकरणो  को खोल कर देखा एवं उसका गहन निरीक्षण।  प्रधान 

मुख्य चिकित्सा निदेशक  ने अपने निरीक्षण के दौरान  स्टेशन , रेल कोलनीयो तथा  रेल अस्पताल का भी    मुआयना किया ।

उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान डेहरी रेल  हॉस्पिटल में  ईआफिस प्रणाली  , टेली मेडिसन प्रणाली, टू- वे माईक  कम्युनिकेशन सिस्टम  द्वारा किए जा रहे कार्यों आदि की  भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहां की पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के मिश्रा के नेतृत्व में  मंडल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहतरीन कार्य किए  जा रहे है ।उन्होंने एक अन्य प्रश्न के जवाब में कहा कि कोरोना की भैक्सिन उपलब्ध होते ही डेहरी रेल अस्पताल सहित पूर्व मध्य रेल के  सभी रेल हॉस्पिटलो  में रेलकर्मियों के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी। जिसे फ्रंटलाईन रेलकर्मियों को  प्राथमिकता देते हुए बुढे, बच्चे एवम प्रभावित रेलकर्मियों सहित सभी रेलकर्मियों को उपलब्ध कराई जाएगी। वही पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के मिश्रा ने कहा कि डेहरी रेल  अस्पताल  क्षेत्र के अंतर्तगत आने तकरीबन 15000 हजार लोगों   की असुविधा को देखते हुए इस इकाई को यथाशीघ्र एंबुलेंस उपलब्ध करा दी जाएगी । साथ ही साथ डेहरी और सोननगर हॉस्पिटल के लिए स्थाई डॉक्टरों की भी पदस्थापित किया जाएगा। ताकि रेलकर्मियों को चिकित्सा संबंधी परेशानीयो का सामना नहीं करना पड़े। निरीक्षण के दौरान डीडीयू  रेल मंडल के मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विकास कुमार ,मुख्य हेल्थ निरीक्षक अविनाश कुमार,   स्टेशन प्रबंधक मुना रजक, स्टेशन मास्टर  अतुल कुमार सिंहा ,चीफ नर्सिंग सुपरटेंडेड पुष्पा चौधरी आदि उपस्थित थे।  

पूमरे के प्रधान सीएमडी के डेहरी पहुचते ही ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी युनियन   डेहरी के  सचिव एसपी सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल उनसे  से मिला और अपनी मांग पत्र सोते हुए   डेहरी रेल अस्पताल, कॉलोनी तथा स्टेशन परिसरों के परिसीमन को देखते हुए बड़ी संख्या में सफाई कर्मी की पोस्टिंग करने ,सोन नगर एव डेहरी में स्थाई  चिकित्सकों का पदस्थापन करने , डेयरी हॉस्पिटल में  आवश्यक दवाओं को प्रचुर मात्रा में उपलब्ध कराने तथा एनएमसीएच जमुहार में  रेलकर्मियों के ईलाज के  लिए किए टाई अप को कैशलेस करने की व्यवस्था करने की मांग की। जिस पर प्रधान सीएमडी ने सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए अमल करने की बात कही।शिष्टमंडल  में ईसीआरकेयू के संयुक्त सचिव एके सिन्हा,अजय कुमार, विजय बहादुर, प्रमोद कुमार ,अमरेश कुमार आदि यूनियन से जुड़े रेल कर्मी उपस्थित थे