मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- औरंगाबाद जिले के बारूण प्रखंड में स्थित जवाहर नवोदय विधालय में कक्षा छ व नवम वर्ग की प्रवेश परीक्षा के लिए आन-लाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसम्बर 2020तक व कक्षा नवम वर्ग के लिए 31 दिसम्बर 2020 तक बढ़ाई गयी है। विधालय के प्राचार्य रवीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा षष्ठ के लिए कुल 80 छात्र छात्राओं का प्रवेश परीक्षा के माध्यम से उनका दाखिला लिया जाता है। प्रवेश परीक्षा का आयोजन औरंगाबाद शहर के विभिन्न विधालयो में किया जाता है।प्रवेश परीक्षा के लिए आन-लाइन प्रखंडवार निबंधन को बढने के लिए जिला पदाधिकारी महोदय ने जिला शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रत्येक विधालय से पांच आवेदन भरने के लिए निर्देशित किया है।विधालय के प्राचार्य सिंह ने बताया कि जिले से अधिकतर निबंधन को बढने के लिए नवोदय विधालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी सभी प्रखंडों में संकुल संसाधन केन्द्र पर जाकर प्रचार प्रसार कार्यक्रम चलाया जा रहे है।ताकि जिले में अधिकतम आवेदन पत्र आमत्रिंत किये जाए, जिससे जिले के मेधावी छात्र छात्राओं को इस वयवस्था का लाभ मिल सके। कक्षा षष्ठ के लिए 10 अप्रैल 2021 व नवम् वर्ग के लिए 13 फरवरी 2021 को प्रवेश परीक्षा के लिए तिथि सुनिश्चित है। परीक्षा प्रभारी गणेश प्रसाद कला शिक्षक ने बताया कि भारत सरकारके शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित निशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, भोजन व गणवेश की सुविधा के साथ खेलकूद, संगीत, कला और कम्प्यूटर की शिक्षा दी जाती है ।
बच्चे प्रवेश परीक्षा हिन्दी, अंग्रेजी व अन्य माध्यमों से दे सकते हैं। आन-लाइन आवेदन नवोदय विधालय समिति के वेवसाइट पर जाकर www.navodaya.gov.in पर पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
