डेहरी डालमियानगर पुलिस ने यूडी केश दर्ज की, शव का पोस्टमार्टम करकर परिजनों को सौंपा, डालमियानगर पुलिस ने शमशान घाट से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया, पुलिस सूत्रों के अनुसार झारखंड राज्य के धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के न्यू कालोनी टीला टाडनिवासी गुलाब चंद खटीक की 16 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी अपनी नानी के घर पर रह कर ईलाज करा रही थी, सलफास की गोली खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली, डालमियानगर थाना क्षेत्र के बसावन पथ खटीक मुहल्ला निवासी उमिला देवी तथा युवती की मां सीमा देवी ने थाने में एक लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अपने रिपोर्ट में बताई कि मेरी नतनी की इलाज स्थानिय डा0 उदय सिंह के पास चल रहा था, काफी दिनों से तबीयत खराब था , पुलिस ने शमशान घाट से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया, पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डा0 ने सलफास की खाने से युवती की मौत हुई हैं, पुलिस ने यूडी केश दर्ज कर ली है,
