गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
आज काराकाट के सांसद महाबली सिंह ने भाजपा नेता व डेहरी विधान सभा के पुर्व एनडीए प्रत्याशी जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी के पिता स्व0 गौरी शंकर प्रसाद के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक व्यक्त किए जैसे ही सांसद महाबली सिंह जी को भाजपा नेता के पिता की आकस्मिक मृत्यु की सूचना मिली वह रिंकू सोनी के निवास स्थान पर पहुंच कर उन्हें एवं उनके परिवार को ढाढस बंधाते हुए कहा कि ईश्वर का लिखा कोई टाल नहीं सकता हम सभी मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कुछ चीज़ें मनुष्य के हाथ में नहीं होती, उन्ही में से एक है किसी की मृत्यु। किसी क़रीबी के निधन का दुःख असहनीय होता है। की वह जहां भी हैं हम सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें प्रभु अपने श्री चरणों में उनको स्थान दें। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना एवं ढाढस दीए। मातम पूर्सी मैं उपस्थित भाजपा नेता व सभापति प्रतिनिधि प्रकाश गोस्वामी भाजपा युवा पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश कश्यप अधिवक्ता मनोज पांडे समाजसेवी चिंटू सिंह भोला प्रसाद पप्पू सोनी आर्यन सोनी आदि उपस्थित रहे ।
