गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
डेहरी इंद्रपुरी क्षेत्र के बालू निकासी को लेकर दो पक्षो में आपसी विवाद में एक वर्ष पूर्व कटार बालू घाट में चली गोलीबारी के मामले में फरार अभियुक्त दीपक कुमार की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में गुरुवार को जैसे ही पुलिस टीम ने न्यायालय से निर्देश प्राप्त कर कुर्की जप्त की तैयारी शुरू ही की थी तभी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया दीपक ने.लाव लश्कर के साथ पहुंची पुलिस टीम अभियुक्त के आत्मसमर्पण के बाद बैरंग लौट गई. पुलिस के अनुसार पिछले वर्ष 22 अक्टूबर को कटार में बालू घाट विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना घटी थी. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. इस घटना में बालू घाट संचालक हीरा सिंह ने एक प्राथमिक दर्ज कराई थी. जिसमें कहा था कि कटार बालू घाट पर सरकारी रास्ते से कटार निवासी रामनिवास सिंह, बस्तीपुर निवासी कमलेश सिंह, दीपक कुमार समेत अन्य लोग पोकलेन लेकर जा रहे थे. माना करने पर सभी लोगों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया था. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे इस घटना में कुल 7 व्यक्तियों में राम निवास सिंह एवं दीपक कुमार फरार थे. वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर इंद्रपुरी पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व रामनिवास सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। किंतु दीपक कुमार फरार हो गया था. इस मामले को लेकर जमानत पर छूटे हीरा सिंह ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई थी.अंततः न्यायालय द्वारा निर्गत कुर्की वारंट के आधार पर पुलिस कटार स्थित अभियुक्त दीपक के घर पहुंची। अभी पुलिस कुर्की की कार्रवाई शुरू ही करती की, अभ्युक्त दीपक कुमार में इंद्रपुरी थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया. जिस कारण पुलिस बैरंग लौट गई. थानाध्यक्ष सरफराज आलम ने बताया कि बालू घाट कांड में शामिल फरार दीपक कुमार ने आत्मसमर्पण किया है, जिसे न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया गया है.
