गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-
डेहरी। के बीरेन्द्र, केन्द्र सरकार की मंशा हर हाल में भारतीय रेल को सरकारी क्षेत्र से बाहर निकालने की है लेकिन जिन लोगों को ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन तथा ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन का इतिहास पता है वह जानते हैं कि एआईआरएफ के रहते रेल निजीकरण का मंसूबा कभी पूरा होने वाला नहीं है ।यही वजह है कि सरकार कुछ ऐसे कदम उठा रही है जिसे यूनियन को खत्म किया जा सके।उक्त बातें ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने ईसीआरकेयू की दो दिवसीय कार्यकारिणी समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहाकि अगर यूनियन को आगे बढ़ाना है और सरकार के खिलाफ संघर्ष में कामयाबी हासिल करनी है तो युवा पीढ़ी को सही रास्ते दिखाने होंगें । हमें ये स्वीकार करना होगा कि व्यक्ति कभी महान नहीं होता है, महान संगठन होता है और संगठन के लिए हमें पूरी ताकत से लगना ही होगा।
वही ईसीआरकेयू के केन्द्रीय महामंत्री एस एन पी श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हमें और अधिक कार्य किए जाने की जरूरत है हम सब को निजीकरण के खिलाफ एक जन आंदोलन की जमीन तैयार करनी होगी, इसके लिए रेल बचाओ देश बचाओ अभियान का गठन करना होगा। जिसमें युवाओं और महिलाओं की अहम भूमिका होगी ।ईसीआरकेयू के सम्मानित कार्यकर्ताओं में लगन और मुश्किल हालात में संघर्ष करने की अद्भुत क्षमता है जो सरकार के श्रम विरोधी नीतियों को मुंहतोड़ जवाब देने में सकक्षम है ।हम किसी भी कीमत पर सरकार के निजीकरण, निगमीकरण और श्रमिक विरोधी नीतियों को कबूल नहीं करेंगे। उनके हर एक गलत फैसले का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।
कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने संग़ठन के मजबूती पर जोर देते हुए कहाकि आज हमें जोन, मंडल से लेकर शाखा तक युवाओ और महिलाओं की कमेटी बनानी होगी, जब तक हम युवाओं और महिलाओं को संगठन से नहीं जोड़ेंगे, तब तक हम किसी भी संघर्ष में पूरी तरह कामयाब नहीं हो सकते।
केन्द्रीय संगठन सचिव बी बी पासवान ने केन्द्र सरकार की नीयत पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा कि रेलवे के सामने चुनौती बड़ी है, लिहाजा हमें तैयारी भी उसी के मुताबिक करनी होगी। ईसीआरकेयू को एक आदर्श संगठन के रूप में स्थापित करना होगा ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ईसीआरकेयू के केन्द्रीय अध्यक्ष डी के पांडेय ने किया, इस दौरान उन्होंने जोन, मंडल और शाखाओं के पदाधिकारी से खचाखच भरें कार्यकारिणी की बैठक को यूनियन के संघर्ष, यूनियन की उपलब्धि के बारे में विस्तार से बताया और युवा तथा महिला रेलकर्मियों से कहाकि उनका प्रयास है कि युवा तथा महिलाओं को भी यूनियन की मुख्यधारा में शामिल किया जाए।
इस दो दिवसीय कार्यकारणी की बैठक को ईसीआरकेयू के केन्द्रीय उपाध्यक्ष केदार प्रसाद,ज्यालुदादीन ,मनोज कुमार पाण्डेय, ए के शर्मा, एस एस डी मिश्रा आदि केन्द्रीय रेल नेताओं ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर ईसीआरकेयू के केन्द्रीय महामंत्री रमेश चंद्रा, डेहरी शाखा सचिव एस पी सिंह, मृदुला कुमारी, डीडीयू शाखा सचिव श्री राम सिंह, गया शाखा सचिव विजय कुमार,डीडीयू पीडी शाखा के सचिव सुल्तान अहमद, डीडीयू शाखा दो के सचिव भइला लाल, डीडीयू शाखा तीन के शाखा सचिव एस पी सिंहा सहित पूर्व मध्य रेल के सभी मंडल से बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित थे।



