मयंक कुमार की रिपोर्ट ;-
बारूण(औरंगाबाद):- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में हुए फैसलो में बारूण को नगर पंचायत बनाये जाने पर जदयू कार्यकर्ताओ सहित बारूण ग्राम वासियो में खुशी की लहर है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष (प्रशिक्षण प्रकोष्ठ) सह संगठन क्षेत्रीय प्रभारी(रोहतास, कैमूर, बक्सर) बारूण निवासी सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री नीतिश कुमार को धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की इस विशेष पहल से बारूण पंचायत से नगर पंचायत बना है,जहा बारूण को शहरीकरण सुविधाओं के लिए बजट भी बढ़ेगी जिससे बारूण निवासियों को बहुत सुविधा प्राप्त होगी। इधर जदयू प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि नवीनगर के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के द्वारा पूर्व में ही सदन में बारूण को नगर पंचायत बनाने का मांग किया गया था। उनके प्रयास से बारूण को नगर पंचायत का दर्जा मिला है। वही आम जनो ने भी उम्मीद लगायी है कि लाइट, ड्रेनेज सिस्टम, मशीनों के माध्यम से शहरों की साफ-सफाई, पार्क और सामुदायिक सुविधाएं दी जा सकेंगी। इससे इन इलाकों में रहने वाली बड़ी आबादी को शहरी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। वही जदयू पार्टी कार्यालय पर राज्य परिषद सदस्य अनिल यादव,जदयू नेता रंजीत सिंह,लल्लू ठाकर,उदय पटेल,केदार यादव,विभूति पांडे,जितेंद्र चन्द्रवंशी,उमेश सिंह,अशोक पटेल व अजय चौधरी सहित अन्य लोगो ने हर्ष व्यक्त किया है।
