डेहरी डालमियानगर रविवार को इस वर्ष का अंतिम निश्चित पूर्व की भांति मासिक बैठक कोरोना महामारी के लेकर स्थगित करने के उपरांत बैठक को साधारण तरीके से संपूर्ण गोसाई समाज एवं जन कल्याण केंद्र के द्वारा आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी एवं उपाध्यक्ष अवधेश गिरी एवं समापन सचिव ददन गोस्वामी ने किया। बैठक में इन दो बिंदुओं पर मुखरूप से बात हुई। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी ने कहा कि संस्था का रजिस्ट्रेशन जिन कारणों से रुक हुआ है उसे त्वरित संशोधन करते हुए तत्काल सुधार कर निबंधन कर दिया जाए । साथ ही जो पैसा संस्था द्वारा सहायतार्थ निर्गत किया जाता था उसके कुछ कानून में बदलाव किया गया। बाबा गुरु गोरखनाथ के मंदिर निर्माण के लिए भी विस्तार से चर्चा किया गया यथाशीघ्र जमीन की उपलब्धता पर मंदिर निर्माण का कार्य किया जाएगा कार्यकारिणी मेंबर मिंटू गिरी, रमाकांत गोस्वामी, राजेश गोस्वामी ,सुमेश गोस्वामी, चंदन गोस्वामी, भगवान गोस्वामी, परशुराम गोस्वामी गुप्तेश्वर गोस्वामी इत्यादि ।
