विधुत ट्रांसफार्मर झाडीनुमा घास के चपेट में,बढ सकती है उपभोक्ताओं को परेशानी


 

गौतम कुमार की रिपोर्ट ;-

रात  में तो दूर ,दिन मे भी ट्रांसफार्मर तक पहुंचना मुश्किल 

डेहरी विधुत आपूर्ति को लेकर शहर के लोगों के बीच हमेशा चर्चा बनी रहती है कि पहले से बिजली आपूर्ति बहुत ही अच्छा  रह रहा है लेकिन कहीं-कहीं अधिकारियों का अनदेखी भी नजर आती है निर्वाद्ध बिजली आपूर्ति को  लेकर विधुत तार से लेकर ट्रांसफार्मर सहित अन्य उपकरण विधुत अधिकारियों द्वारा दुरूस्त किया जा रहा है. ताकि  बिजली को लेकर उपभोक्ताओं को परेशानी न हो. लेकिन शहर के न्यूडिलिया स्थित जगजीवन कालेज के समीप विधुत आपूर्ति के लिए तीन अलग अलग क्षमता के लगे विधुत ट्रांसफार्मर सहित उपकरणो पर झाडीनुमा घास लिपटा है. उक्त स्थल पर लगे ट्रांसफार्मर में थोडी सी भी खराबी आ जाये तो रात तो दूर दिन में पहुंचना मुश्किल है. झाडी मे कई जीवजंतु भी हो सकते है.समय रहते झाडीनुमा घास की सफाई नही की गयी तो आने वाले दिनो में उपभोक्ताओं की परेशानी बढ सकती है. उक्त स्थल पर  ट्रांसफार्मर  व आस पास उगे झाडी  को देखकर लगता है कि  विधुत अधिकारियों व कर्मियो की नजर नही पडती है. जबकि उक्त स्थल के पास से विधुत कर्मियों का आना जाना होता है.हालांकि स्थानीय निवासी नितेश कुमार ,डब्बू ,पंकज ,अशोक आदि  की माने तो झाडीनुमा घास से लिपटा उक्त ट्रांसफार्मर के पास सफाई समय रहते नही किया गया तो परेशानी बढ सकती है.लोगो ने विधुत अधिकारियों से  ट्रांसफार्मर से लिपटे झाडी की  सफाई कराने का मांग किया है.