गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
आज करवा चौथ पर सुहागिनों ने पति की लंबी उम्र को लेकर रखेंगी व्रत
डेहरी इस बार सुहागिनों का सबसे बड़ा और महापर्व करवा चौथ 4 नवंबर बुधवार को स्वार्थ सिद्धि व शिवयोग में मनाया जाएगा। सुहागिन इस महापर्व को उल्लास और उत्साह से मनाने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। शास्त्रों में करवा चौथ का व्रत गृहस्थ जीवन के लिए महत्वपूर्ण बताया गया है। करवा चौथ महज व्रत नहीं बल्कि यह पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को भी अधिक मजबूत करने वाला व्रत है। चतुर्थी गणेश जी की तिथि है और इस दिन बुधवार होने के साथ-साथ स्वार्थ सिद्धि योग के साथ शिव योग भी रहेगा। ऐसा संयोग बहुत ही कम देखने को मिलता है। इस संयोग में पतिव्रता महिलाओं की मनोकामनाएं पूरी करने का शुभ दिन है। विवाहित महिलाओं के पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए यह व्रत रखकर विधि विधान से माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा अर्चना करते हुए करवा चौथ की कथा सुनेंगीं। पूरे दिन का व्रत होने के बाद विवाहिताएं रात्रि में चंद्रोदय के साथ अर्ध्य देकर व्रत खोलेगी।
झारखंड मंदिर के आचार्य पुरूषोत्तमाचार्य के अनुसार चंद्रमा को आयु, सुख और शांति कारक माना गया है। इनकी पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है। पति की आयु भी लंबी होती है। करवा चौथ की पूजा मुहूर्त बुधवार की शाम 5:34 से 6:52 तक रहेगा तो वही चंद्रोदय रात्रि 8:15 बजे होगा
खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ी भीड़
करवा चौथ व्रत के लिए इस समय महिलाओं के बाजारों में काफी संख्या में भीड़ रही। इनमें सबसे अधिक वह महिलाएं हैं जिनका पहली बार करवा चौथ का व्रत है। कपड़ों की दुकानों से लेकर सौंदर्य प्रसाधन और ब्यूटी पार्लर पर महिलाओं की संख्या देखी गई। कहा जाता है कि इस दिन महिलाओं को सोलह सिंगार करके ही पूजा में शामिल होना चाहिए।
