गौतम कुमार की रिपोर्ट;-
समय रहते नही दुरूस्त हुआ तो कभी भी हो सकती है दुर्घटना
डेहरी प्रखंड क्षेत्र के खैरहां रोड से ओझा विगहा गांव की ओर जाने वाली सडक मे कई जगह जर्जर एल टी नंगा विधुत तार से बिजली आपूर्ति हो रही है. जिससे कभी भी दुर्घटना घट सकती है. उक्त रास्ते से ओझा विगहा सहित अन्य गांव के लोगो का आना जाना होता है. लोगो को भय सताते रहता है कि थोडी सी भी असावधानी हुई तो बांस बल्ली के सहारे गुजर रहे नंगा विधुत तार के चपेट मे लोग आ सकते है.लोगो की माने तो उक्त रास्ते से गुजर रहे नंगा विधुत तार के सडक से कुछ उंचाई पर होने व तार के टूटने से खतरा बना रहता है.समय रहते दुरूस्त नही किया गया तो कभी भी बडी दुर्घटना घट सकती है.
तारो मे कई जगह है जोड
उक्त रास्ते से गुजर रहे नंगा विधुत तार मे कई जगह जोड है. जिससे आंधी पानीे में तार टूटने की समस्या बनी रहती है.,पोल की भी है जरूरत
बास बल्ली के सहारे गुजर रहे नंगा विधुत के जगह कवर युक्त विधुत तार लगाने के साथ साथ नया विधुत तार लगाने की जरूरत है.ताकि लोगो को परेशानी न हो.
कहते है लोग
उक्त रास्ते से गुजर रहे राम किसुन सिंह,बिजय कुमार,प्रवेश सिंह,उदेश कुमार आदि के अनुसार उक्त रास्ते से बास बल्ली के सहारे गुजर रहे जर्जर नंगा विधुत तार के कारण कभी भी बडा हादशा हो सकता है. तार में कई जगह जोड होने के कारण आये दिन तार टुट जाता है.समय रहते उक्त नंगा विधुत तार के जगह कवर युक्त तार नही लगाया गया तो आने वाले दिनो में लोगो की परेशानी बढ सकती है.
कहते है अधिकारी
जानकारी उक्त विधुत तार को दुरूस्त किया जायेगा . ताकि लोगो को परेशानी न हो.
दीपक कुमार सहायक विधुत अभियंता डेहरी वन
