मुन्ना रजक होंगे डेहरी स्टेशन प्रबंधक।

                                                                         मुन्ना रजक

 

गौतम कुमार की रिपोर्ट;-

डेहरी,  पहलेजा, सोननगर,  भभूआ स्टेशन अधीक्षक का पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल प्रशासन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से स्थानांतरण कर दिया है। हालांकि करवंदिया, धनेक्षा और सैय्यदराजा स्टेशनों के तीन स्टेशन मास्टर को नीजि अनुरोध पर भी हस्तांतरित किया गया है। 


                                                 नये स्टेशन अधीक्षक पहलेजा रामू दास

पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रंबंधक सुधांशु रंजन ने बताया कि प्रशासनिक एवं नीजि अनुरोध के आधार पर 8 स्टेशन अधीक्षक व स्टेशन मास्टर को विभिन्न स्टेशनों पर स्थानांतरित किया गया है। जिनमें पहलेजा स्टेशन अधीक्षक मुन्ना रजक को डेहरी मुख्य स्टेशन अधीक्षक, रामू दास को पहलेजा स्टेशन अधीक्षक, संजय पासवान को सोननगर  स्टेशन अधीक्षक एवं असीम कुमार को कुम्हऊ का स्टेशन अधीक्षक बनाया गया है। जबकि चार अन्य स्टेशन मास्टरों को स्टेशन अधीक्षक भभूआ, बिक्रमंगंज, कर्मनाशा और , कष्टा के अधीन स्थानांतरण किया गया है।